{"_id":"5fd3b5d78ebc3e40fc605b1d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2101076150","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से लाखों का सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से लाखों का सामान उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गार्ड को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से लाखों का सामान उड़ाया
हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रीत विहार बिजलीघर के गार्ड को बंधक बनाकर चोरों ने वहां लगे 400केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर से लाखों रुपये का सामान उड़ा लिया। इससे क्षेत्र के करीब 70 घरों की बत्ती गुल हो गई। जेई ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस मारपीट से इंकार कर रही है।
हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के एसडीओ द्वितीय के अधीन आने वाले प्रीत विहार बिजलीघर पर बृहस्पतिवार रात ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह ने धावा बोल दिया। एसडीओ और जेई ने बताया कि वहां मौजूद गार्ड ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
बिजलीघर के 400केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर को चोरों ने नीचे गिराकर, लाखों का सामान उड़ा लिया। चोरों के जाने के बाद गार्ड ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। आनन फानन में निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि चोर करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
इस ट्रांसफार्मर से प्रीत विहार द्वितीय क्षेत्र के करीब 70 घरों को आपूर्ति दी जाती थी। लेकिन चोरी से इन घरों की बत्ती गुल हो गई है। इस इलाके को आपूर्ति देने के लिए निगम के कर्मचारियों द्वारा वैक्लपिक तैयारी की जा रही है।
हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के अधिकांश बिजलीघर आबादी क्षेत्र के बाहर ही स्थित हैं। ऐसे में सर्दियां शुरू होते ही चोरों ने इन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बहरहाल, ट्रांसफार्मर से चोरी के मामले में निगम के अवर अभियंता द्वारा पुलिस में तहरीर दी गई है।
एसडीओ द्वितीय राजीव कुमार ने बताया कि गार्ड के साथ मारपीट कर ट्रांसफार्मर का कीमती सामान चोरी किया गया है। प्रभावित इलाके की आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास जारी है।
सीओ वैभव पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच करायी जा रही है। गार्ड से भी पूछताछ की गई है।