{"_id":"5fd3b39f8ebc3e3e751c8397","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd210106761","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भाकियू का रहेगा तीनों टोल पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भाकियू का रहेगा तीनों टोल पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भाकियू का रहेगा तीनों टोल पर कब्जा
हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को जिले के तीनों टोल पर भाकियू का कब्जा रहेगा। सुबह 11 बजे से कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री कराने का एलान किया है। तीन पदाधिकारियों के नेतृत्व में यह आंदोलन होगा। इस दौरान कुछ देर तक जाम की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। किसानों के एलान से पुलिस प्रशासन में हड़कंप है, तीनों स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
सरकार के साथ कृषि कानूनों पर हुई वार्ता विफल होने से किसानों ने आंदोलन को बड़ा करने का एलान किया था। सरकार तक विरोध पहुंचाने के लिए भाकियू द्वारा शनिवार को टोल फ्री कराने का निर्णय लिया गया है। जिले में पड़ने वाले तीनों टोल पर शनिवार को भारी संख्या में किसान एकत्र होंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने दिनभर गांवों में जनसंपर्क किया। हापुड़ में छिजारसी टोल पर धनवीर शास्त्री, गढ़ टोल पर दिनेश खेड़ा व गुलावठी टोल पर विकास चौधरी के नेतृत्व में आंदोलन को सफल बनाया जाएगा। हाईकमान से यह जिम्मेदारी मिलने के बाद समस्त कार्यकर्ता एक जुट हो गए हैं।
बता दें कि 14 दिसंबर को जिला मुख्यालय के घेराव का भी पहले ही एलान किया जा चुका है। उधर, टोल फ्री के एलान से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। तीनों स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। हापुड़ से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के आंदोलन को भी सफल बना रहे हैं। भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, मंडल उपाध्यक्ष धनवीर शास्त्री, जिला सचिव विकास चौधरी ने बताया कि आंदोलन को हर हाल में सफल बनाया जाएगा। सुबह 11 बजे से टोल फ्री कराएंगे।
विज्ञापन
एडीएम जयनाथ सिंह यादव ने बताया कि तीनों टोल पर एसडीएम, सीओ व पुलिस बल तैनात रहेगा। कानून व्यवस्था बनायी जाएगी। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों स्थानों पर एसडीएम, पुलिस बल तैनात रहेगा। शांति व्यवस्था बनी रहेगी।