फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

28 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले, 52 हुए स्वस्थ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
28 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले, 52 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को 28 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक जनपद में 4074 मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 52 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से 28 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें से 23 मरीजों की पुष्टि आरटी-पीसीआर और पांच की पुष्टि एंटीजन किट जांच में हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार करीमपुरा से एक, धनौरा से एक, तगासराय से दो, कोटला से एक, कासिमपुरा से एक, चेतनपुरा से एक, अशोक कालोनी से तीन, अतरपुरा से एक, कोतवाली से एक, पक्का बाग से एक, भंडापट्टी से एक, एसबीयूएम धौलाना से एक, वैट सिंभावली से एक, सिखेड़ा से एक, नंगला बढ़ से एक, मोहल्ला गढ़ी पिलखुवा से दो, सीएचसी हापुड़ से दो, सीएचसी पिलखुवा से एक, भोवापुर मस्तान नगर सिंभावली से एक, असौड़ा से एक, प्रेमपुरा सेदो, ककराना धौलाना से एक कोरोना पॉजीटिव मरीज मिला। सभी मरीजों का केंद्र पर भर्ती कराकर चिकित्सकों ने उपचार शुरू करा दिया। वहीं 52 और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जनपद हापुड़ में अभी तक 4074 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 3810 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 202 मरीजों का उपचार जारी है। जबकि जनपद में 62 मरीजों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed