फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डंपर से टक्कर लगने पर दिल्ली पुलिस के सिपाहियों ने ताने हथियार, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डंपर से टक्कर लगने पर दिल्ली पुलिस के सिपाहियों ने ताने हथियार, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। डंपर से टक्कर लगने के बाद सादी वर्दी में कार सवार दिल्ली पुलिस के सिपाहियों का डंपर संचालकों से विवाद हो गया। आरोप है कि सिपाहियों ने लोगों पर हथियार तान दिए, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस टीम के साथ हथकड़ी लगे दो लोग भी साथ थे। बाद में दोनों पक्षों में समझौते के बाद मामला शांत हो गया और टीम दिल्ली रवाना हो गई। स्थानीय पुलिस हथियार तानने की घटना से इंकार कर रही है।
बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस की एक टीम मुरादाबाद की ओर से दबिश के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर दिल्ली जा रही थी। सादी वर्दी में सवार यह टीम बाबूगढ़ में एक ढाबे पर रुकी थी। यहां पुलिस की कार में एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कार में सवार सादी वर्दी में सिपाहियों ने डंपर के ड्राइवर और उसके साथ मौजूद लोगों पर हथियार तानकर गोली मारने की धमकी दे दी। इस पर यहां जमकर हंगामा हुआ। इस घटना की कुछ लोगों ने वीडियो बना ली। वीडियो में पुलिस टीम के साथ हथकड़ी लगाए दो बंदी भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान होटल संचालक और कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और मामले में समझौता कराकर टीम को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह का कहना है कि एक ढाबे पर डंपर से टक्कर लगने के बाद विवाद हुआ था। समझौते के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए। हथियार तानने की बात गलत है, इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed