{"_id":"5fd110048ebc3e3c853954bb","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd209961880","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों पर की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका ने अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों पर की कार्रवाई
हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम ने बुधवार को सूर्या विहार कॉलोनी में अतिक्रमण अभियान चलाया। सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की। पालिका टीम की अतिक्रमण अभियान को लेकर नोकझोंक भी हुई।
हापुड़ शहर की अधिकांश सड़कों पर अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है। इसको लेकर पालिका टीम बुधवार को सड़कों पर उतरी। पालिका टीम ने मेरठ रोड तिराहा स्थित सूर्या विहार कॉलोनी में अतिक्रमण अभियान चलाया। दुकानों के आगे नाले पर पाटे हुए स्थान पर बुलडोजर चलाया। अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई कार्रवाई की। नालियों के ऊपर जमा अतिक्रमण को हटाया जा सके। अतिक्रमण अभियान को लेकर लोगों की पालिका टीम से नोकझोंक भी हुई। लोगों ने बिना सूचना दिए ही अभियान चलाने का विरोध भी किया। हालांकि पालिका अफसरों ने लोगों को बृहस्पतिवार तक अतिक्रमण हटवाने का अल्टीमेटम दिया। उसके बाद पालिका वापस टीम लौट गई।
नगर पालिका एई प्रवीण कांबोज ने बताया कि सूर्या विहार में अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। लोगों को अतिक्रमण हटवाने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर तक का समय दिया गया है। उसके बाद पालिका फिर से अतिक्रमण अभियान चलाएगी।