फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मेरठ रोड बाइपास पर कोहरे में भिड़े वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मेरठ रोड बाइपास पर कोहरे में भिड़े वाहन
विज्ञापन

हापुड़। कोहरे का कहर अब वाहन चालकों पर भारी पड़ने लगा है। मंगलवार सुबह मेरठ बाइपास एनएच- 334 पर कोहरे के कारण वाहन आपस में भिड़ गए। दुर्घटना में करीब छह कारों सहित कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।
पिछले कुछ दिनों से लगातार कोहरा पड़ रहा है। मंगलवार को भी सुबह के समय काफी अधिक कोहरा था। सुबह के समय कुछ दूर का भी देख पाना मुमकिन नहीं था। वाहन चालक लाइटें जलाकर आ रहे थे। इसी दौरान मेरठ रोड टियाला बाइपास से बार्डर तक कई वाहन दुर्घटना का शिकार हुए। टियाला बाइपास के पास एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जबकि मेरठ बार्डर पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। दुर्घटना में करीब छह कारें आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कई कारों में काफी नुकसान था, जिसे लेकर वाहन चालकों में जमकर नोकझोंक भी हुई। कोहरे में दुर्घटना होने की सूचना पर हापुड़ और मेरठ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे तैसे क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन आदि के माध्यम से अलग हटवाया। क्षतिग्रस्त कारों में एक महिला दरोगा की कार भी थी।
विज्ञापन

देहात थाना प्रभारी सुमन सिंह ने बताया कि बाइपास 334 पर मेरठ की ओर कुछ वाहन कोहरे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। इस मामले में अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed