{"_id":"5fcfba3f8ebc3ecfe9640159","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2099033109","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद के समर्थन में किसानों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद के समर्थन में किसानों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बंद के समर्थन में किसानों ने किया चक्का जाम
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को किसानों ने भारत बंद के समर्थन में हाईवे पर चक्का जाम किया। हापुड़, गढ़ व पिलखुवा में अलग-अलग स्थानों पर किसानों ने जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। हापुड़ में ततारपुर स्थित बाईपास पर किसानों ने चक्का जाम किया। चार घंटे तक हाईवे पर किसानों का कब्जा रहा। हालांकि रुट डायवर्जन के चलते जाम नहीं लग सका।
कृषि कानूनों को वापस लेने व एमएसपी को लेकर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का एलान किया था। मंगलवार को भाकियू के आह्वान पर भारी संख्या में किसान सुबह 11 बजे ततारपुर बाईपास स्थित एनएच-09 पर एकत्र हो गए।
नारेबाजी करते हुए किसानों ने हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों को रोक दिया। इस दौरान काफी झड़प भी हुई। लेकिन किसान सड़कों पर कब्जा वहीं बैठ गए। करीब चार घंटे तक किसान कृषि कानूनों के विरोध में सरकार की नीतियों को लेकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र, एडीएम जयनाथ यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मंडल उपाध्यक्ष धनवीर शास्त्री, जतिन चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों का खुला शोषण कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाईकमान से जैसा आदेश मिलेगा आगे उसी तरह आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि धरना प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस और शादी की गाड़ियों को निकलने दिया।
भारत बंद के समर्थन में मंडल उपाध्यक्ष धनवीर शास्त्री, सतवीर सिंह, हरेंद्र, जतिन चौधरी, चौधरी यशवीर सिंह, आदेश प्रधान, रामवीर सिंह, प्रताप सिंह, रामपाल सिंह, भगतराम, मुखिया, परमजीत, बबलू, अनुज, महेशपाल, इंद्रराज, समरपाल सिंह, ओंमपाल सिंह, टेनपाल, हरेंद्र सिंह, अमित, जोगिंदर सिंह, आदेश, कालू, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
गढ़ में भाकियू ने लगाया जाम
वहीं गढ़ में भाकियू मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, महिला जिलाध्यक्ष बबली सिंह और मंडल कार्यकारिणी सदस्य शब्बू चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्याना चौराहे पर एकत्र होकर जाम लगा दिया। इस मौके पर अफजाल चौधरी, अय्यूब प्रधान, हबीब चौधरी, नीलम त्यागी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय किसान संगठन जिलाध्यक्ष ईश्वर त्यागी के नेतृत्व में भी किसानों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इस मौके पर धर्मपाल ठाकुर, इंद्रजीत, लोकेंद्र सिंह, इमरान त्यागी, निर्देश यादव, हरीश रावल, गोपाल ठेकेदार, अनमोल त्यागी, लोकेश, विष्णु समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सूचना मिलते ही एसडीएम विजयवर्धन तोमर, सीओ पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस बलों को लेकर मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने किसानों को समझा कर हाईवे से हटाया। सिंभावली क्षेत्र में भी भाकियू राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार कुंवर सिंह और जिला संरक्षक पीके वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग करते हुए वैठ मोड़ के पास धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर राकेंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी, वेद चौधरी, महेंद्र सिंह रंधावा, औरंगजेब तोमर, राजेश, कृष्ण कुमार समेत अन्य लोग शामिल रहे। वहीं हरौडा मोड पर सपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष खुशनूद जूनियर, जिला सचिव आरिफ प्रधान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांग का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर रामप्रकाश, नाजिम अली, गुडडू चौधरी, हनीफ खां, समीर, आमिर, शाहआलम मौजूद रहे।
भाकियू लोकशक्ति ने दिया आंदोलन को समर्थन
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में मंगलवार को पदाधिकारी तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार सुरेंद्र सिंह को सौंपा। इस मौके पर अनुज कुमार शर्मा, मंशेराम यादव, करिश्मा, देवेंद्र शर्मा, माहिर खान, हरिओम वर्मा, भूपेंद्र शर्मा, इंद्राज जोगी, नीटू खेडा, रितिक शर्मा, जयवीर गुर्जर, प्रताप सिंह जाटव, सुखपाल, रिफाकत, मुशाहिद, भूरे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गुड़ गल्ला मंडी में आढ़तियों ने किया प्रदर्शन
हापुड़ की गुड़ गल्ला मंडी के आढ़तियों ने भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को हड़ताल रखी। गल्ला मंडी के अध्यक्ष नरेश त्यागी व गुड़ मंडी के अध्यक्ष संजीव कुमार आड़ वालों ने कहा किसानों की मांगें मानी जानी चाहिए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, कालूराम, रोहित कुमार, विनित कुमार, अजय कुमार, सरदीप चौधरी, राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं, गुड़ मंडी में कुछ आढ़ती हड़ताल में शामिल न होने की भी बात कह रहे थे।
रालोद कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने तहसील चौपला स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास जोरदार धरना प्रदर्शन कर। इन कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई। इस मौके पर प्रोफेसर अब्बास अली, हेमंत मिश्रा, नगीना खातून, शिवकुमार चौधरी, अशोक मिश्रा, योगेश जाखड़, तरूण कांत, चमन चौधरी, अनिल गुप्ता, अब्दुल गनी, तेजवीर जाटव, मदन जाटव आदि मौजूद रहे। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं ने भी कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
हापुड़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को पालिका धरना स्थल पहुंच कर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ता ततारपुरा बाईपास पर भाकियू के चक्का जाम में भी शामिल हुए। इस मौके पर नरेश भाटी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, अंकित शर्मा, हाजी सगीर, राजेंद्र सिंह औलख, रघुवीर सिंह, शगुफ्ता गुप्ता, मोनिका शर्मा, एजाज अहमद, इरफान कुरैशी, मनोज शर्मा, जितेंद्र सिंह, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरत लाल शर्मा आदि रहे।
अधिवक्ताओं ने भारत बंद का किया समर्थन
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल व सचिव अशोक कुमार गिरी ने मंगलवार को अधिवक्ताओं के साथ भारत बंद को लेकर बैठक की और पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के आह्वान पर किसान संगठन द्वारा भारत बंद के प्रस्ताव के संबंध में न्यायिक कार्यों से विरत रहने का एलान कर दिया। ऐसे में कचहरी में कामकाज नहीं हो सका। समर्थन करने वालों में विकास कुमार त्यागी, उदय सिंहा, विवेक गर्ग, दिनेश त्यागी, अशोक सिरोही, सुधीर त्यागी, विजय अग्रवाल, अजय सैनी, संदीप त्यागी, मुकुल त्यागी, ब्रजमोहन त्यागी, ठाकुर धर्मपाल सिंह, प्रियांशु शर्मा, मशरूफ राणा आदि मौजूद रहे। गढ़ में बार अध्यक्ष अशरफ अली के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सचिव अनिल गौतम, कोषाध्यक्ष मिलिन कुमार, कुंवरपाल सिंह, श्रीनिवास सिंह, सुरेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार, राजवीर सिंह, सीपी सिंह, जयनंद गुर्जर, दीपक कुमार, विकास भारद्वाज, रामेश्वर त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, दीपक कश्यप, बिजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, नवनीत कुमार, विशाल आदि मौजूद रहे।
छिजारसी टोल पर किसानों ने किया हंगामा
फोटो मोडम से-
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को किसानों ने छिजारसी टोल पर हंगामा किया। पुलिस ने भाकियू और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन मेरठ के कार्यकर्ताओं को नेशनल हाईवे स्थित टोल पर रोक लिया। इससे किसान भड़क गए तथा टोल पर ही धरने पर बैठ गए। इस बीच मौके पर पहुचे एसडीएम, सीओ और तहसीलदार की किसानों से नोकझोंक भी हुई। बाद में भाकियू के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर एचपीडीए पुलिस चौकी ले जाया गया। टोल पर दिन भर भारी पुलिस बल तैनात रहा।