फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रकम हड़पने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
रकम हड़पने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति से कमेटी व लॉटरी डालने के नाम पर 17 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से परेशान पीड़ित न्यायालय की शरण में पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला शिवपुरी निवासी संजय जैन ने बताया कि न्यू शिवपुरी निवासी दंपती व कबाड़ी बाजार निवासी एक व्यक्ति से उसकी जान पहचान थी। उक्त तीनों ने कमेटी व लॉटरी डालने के नाम पर मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। झांसे में आकर पीड़ित ने तीन बार में आरोपियों को 17 लाख रुपये दे दिए थे। मुनाफे के रुपये मांगने पर टरका दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये लौटाने के बजाए आरोपियों ने पीड़ित को धमकी देकर भगा दिया। इंसाफ के लिए पीड़ित कोतवाली से लेकर आला अधिकारियों के यहां चक्कर काटता रहा। लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर हेमंत साहनी, गीता साहनी व पवन गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed