फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में कोरोना से एक और मौत, 18 नए मामले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में कोरोना से एक की मौत, 18 नए मामले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में शुक्रवार को कोरोना से एक और मौत हो गई। जबकि 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। मौत का आंकड़ा बढ़कर 59 हो गया है। वहीं शुक्रवार को 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मुरादपुर निजामसर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग में 30 अक्तूबर को एंटीजन किट की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। उन्हें सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं शुक्रवार को 18 कोरोना के नए मामले आए। जिनमें न्यू पन्नापुरी के दो, सरिता नर्सिंग होम का एक, राजीव विहार का एक, कृष्णा नगर के दो, आदर्शनगर का एक, बनखंडा का एक, तिगरी का एक, सुभाषनगर का एक, एकेपी इंटर कॉलेज का एक, न्यू शिवपुरी का एक, धौलाना का एक, रेलवे रोड पिलखुवा का एक, गढ़ का एक, नवादा का एक, सराय चांद खां का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन

संक्रमितों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। मरीजों की संख्या बढ़कर 3453 पहुंच गई है। शुक्रवार को 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में स्वस्थ होने वालों की संख्या 3157 पहुंच गई है। 237 का उपचार जारी है, 59 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 207105 लोगों के स्वस्थ की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed