{"_id":"5fa593628ebc3e9b8409f7a3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2082851106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप में फंसाकर युवक से मांगे पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप में फंसाकर युवक से मांगे पांच लाख रुपये
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी युवक को हनीट्रैप में फंसाकर एक युवक व उसकी महिला साथी द्वारा ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांग की। युवती ने पहले पीड़ित युवक के मोबाइल फोन पर कॉल कर फ्रेंडशिप करने की बात कहकर अपने चुंगल में फंसाया और ओडियो कॉल रिकार्ड कर ली। रुपये नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने युवती व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव बागड़पुर निवासी नौराज सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन पर बात कर रही युवती ने अपना नाम आयुषी बताया। युवती ने बार-बार कॉल पर फ्रेंडशिप करने की बात कही। युवती ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बात होने लगी। युवती ने दोनों के बीच हुई सभी बातों को अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड कर लिया।
आरोप है कि दो नवंबर को युवती ने अपने साथी गांव बागड़पुर निवासी निपुल के साथ मिलकर पीड़ित से पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर दोनों ने पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने परिजनों के साथ मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।