{"_id":"5fa440738ebc3e91b537e5b2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd208235175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिलों ने दिए 21 करोड़, भाकियू ने स्थगित किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिलों ने दिए 21 करोड़, भाकियू ने स्थगित किया धरना
विज्ञापन

हापुड़। जिला मुख्यालय पर बीते चार दिन से चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन आंदोलन बृहस्पतिवार को शुगर मिलों द्वारा 21 करोड़ रुपये के चेक देने के बाद स्थगित हो गया। यह पैसा जल्द ही किसानों के खातों में पहुंचेगा। साथ ही एक सप्ताह में मिल मालिक के साथ बैठक भी सुनिश्चित की गई है। अब कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर आंदोलन को सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
जिले के किसानों का हापुड़ के शुगर मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। भुगतान दिलाने की मांग को लेकर बीते चार दिन से भाकियू कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को सुबह से फिर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। धरने पर शुगर मिल के अधिकारी, गन्ना समिति के अधिकारी पहुंचे, लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। एडीएम ने किसानों के बीच पहुंचकर समस्या सुनी। इसी दौरान शुगर मिलों ने गन्ना भुगतान के 21 करोड़ के चेक समिति को सौंपे। जिसके बाद किसानों ने इस वर्ष के अंत तक पेराई सत्र 2019-20 का पूरा भुगतान कराने की मांग उठाई। अधिकारियों से इस पर आश्वासन मिला। यह भी आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर मिल मालिक के साथ किसानों की बैठक कराई जाएगी।
इस मौके पर धनवीर शास्त्री, दिनेश खेड़ा, चौधरी यशवीर सिंह, कुशलपाल आर्य, दिनेश त्यागी, बबली सिंह, जीते चौहान, महिलपाल चौहान, इफ्तेकार खां, इंसाफ अली, संजय गुर्जर, प्रमोद त्यागी, श्याम सुंदर त्यागी, चौधरी यशवीर सिंह, नीलम त्यागी, ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहे।