{"_id":"5f946ff98ebc3e5fac5ab45a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd207645360","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 40 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
आवास विकास कालोनी निवासी शुभम कौशिक ने बताया कि 20 अक्तूबर को उसके फोन पर खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखते ही उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि उससे किसी ने न तो उसका पासवर्ड पूछा और न ही एटीएम की जानकारी से कोई फोन आया।
हालांकि पीड़ित ने बैंक में फोन कर तुरंत ही खाते को बंद करा दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।