फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गन्ना भुगतान, विकास कार्यों की आज समीक्षा करेंगे सीएम योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
आज सीएम करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

हापुड़। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हापुड़ में 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्य, गड्ढा मुक्त अभियान, गन्ना भुगतान, कोविड-19 समेत अनेक बिंदुओं पर समीक्षा बैठक करेंगे। बृहस्पतिवार को दिनभर अफसर कागजी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। इस बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
विकास कार्यों और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है। जिले में किसानों का शुगर मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। यह मुद्दा लोकसभा में भी उठाया जा चुका है। इसके अलावा कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। इन सभी बिंदुओं को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार समीक्षा बैठक में सीएम योगी जिले में 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों, सड़क कार्य, गड्ढा मुक्त अभियान, कोविड-19, गन्ना मूल्य भुगतान, पाइप लाइन, पेयजल योजना, स्वच्छता शहरी एवं ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवासीय योजना की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में शामिल होने से पहले अफसर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। इसके लिए बृहस्पतिवार को दिनभर प्रत्येक कार्यालय में अधिकारी कागजी रिपोर्ट तैयार करने में ही व्यस्त नजर आए। शुक्रवार शाम 6 बजे से जिला मुख्यालय सभागार में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की वीसी का कार्यक्रम आ चुका है। शुक्रवार शाम 6 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा होगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed