{"_id":"5f6257ff8ebc3edc307118a7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd205549770","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन की टक्कर से समाचार पत्र वितरक की मौत, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन की टक्कर से समाचार पत्र वितरक की मौत, लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर समाचार पत्र विक्रेता का एक्ससीडेंट होने के बाद जाम लगाते ग्रामीण
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीबी की टक्कर से समाचार पत्र वितरक की मौत, लोगों ने लगाया जाम
हापुड़। दिल्ली रोड पर सीवर लाइन कार्य में लगी जेसीबी ने साइकिल सवार समाचार पत्र वितरक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन व आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस जेसीबी को कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग आर्थिक सहायता की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान जल निगम द्वारा मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का डीडी सौंपने पर ही लोगों ने जाम खोला।
गांव सबली निवासी मनोहर पाल (45) पुत्र टीकाराम समाचार पत्र वितरण का कार्य करते थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे वह साइकिल से समाचार पत्रों को वितरित करने जा रहे थे। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान के सामने सीवर खोदने का काम चलने के कारण मार्ग को वन वे किया हुआ है। यहां से निकलने के लिए वह सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों की भीड़ कम होने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान सीवर लाइन बिछाने का काम कर रही जेसीबी चालक ने मशीन को पीछे हटा दिया। जिससे मनोहर इसकी चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पर गांव सबली से परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा व कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद तुषार त्यागी, सन्नी त्यागी, योगेंद्र त्यागी, शिवा पाल, कुलदीप पाल, सौदान कसाना, मोहित पाल ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की मदद के लिए पुलिस और कांट्रैक्टर से बात की। जिसके बाद पीड़ित को पांच लाख का डीडी सौंप दिया गया। आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। हालांकि लोगों द्वारा जाम लगाने के बाद यातायात पुलिस ने मेरठ रोड तिराहे पर बैरिकेडिंग करते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया था।
कोट
कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मशीन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक को गिरफ्तार कर दिया गया है।
आरोपी चालक कान में लगाए हुए था लीड
- परिजनों का आरोप है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय आरोपी अपने कान में फोन की लीड लगाए हुए था। लोगों द्वारा शोर मचाने के बाद भी उसने ध्यान नहीं दिया और मनोहर को कुचल दिया।
अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पिलखुवा। रामलीला मैदान के पास दुर्घटना में घायल मनोहर पाल की मौत के बाद लोगों ने अस्पताल संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि मनोहर को इलाज के लिए नेशनल हाइवे स्थित एक मेडिकल कॉलेज में लाया गया था, लेकिन यहां चिकित्सकों और स्टॉफ ने उन्हें भर्ती नहीं किया। इसके बाद वह घायल को लेकर दूसरे मेडिकल कॉलेज में गए। आरोप है कि उक्त मेडिकल कॉलेज में भी घायल का सही से इलाज नहीं किया गया। जिसके चलते मनोहर की मौत हो गई। लोगों ने अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।