फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ई-डिस्ट्रिक्ट में हापुड़ एक बार फिर अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ई-डिस्ट्रिक्ट में हापुड़ एक बार फिर अव्वल
विज्ञापन

हापुड़। प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम ई-डिस्ट्रिक्ट की अगस्त माह की समीक्षा में हापुड़ को हर माह की तरह इस बार भी पहला स्थान मिला है। जिले को पहला स्थान मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को बधाई देते हुए सितंबर माह में भी शिकायतों व ऑनलाइन प्रमाण पत्रों को समय से जारी करने के निर्देश दिए। ताकि अक्तूबर माह में भी हापुड़ को पहला स्थान मिल सके।

पिछले कई माह से प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पर प्राप्त होने वाले ऑनलाइन प्रमाण पत्रों व आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण करने की समीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर रहा है। जबकि ई-डिस्ट्रिक्ट व आईजीआरएस को लेकर समय-समय पर जिला स्तर पर समीक्षा की जाती है। ताकि प्रदेश में हापुड़ पहले स्थान पर बना रहे। मंगलवार को ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम को लेकर प्रदेश में समीक्षा हुई। इसमें समय से ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने, लोगों की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने आदि पर हापुड़ को पहला स्थान मिला है। हापुड़ को पहला स्थान मिलने पर डीएम अदिति सिंह ने अधिकारियों को इसका श्रेय दिया। साथ ही कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट व आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का अधिकारी समय से निस्तारण करें। साथ ही निस्तारण के समय गुणवत्ता का ध्यान रखें। ताकि लोगों को सरकार के कार्यक्रमों की बेहतर सुविधा मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed