फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पुलिस ने लूट व चोरी के दो आरोपी दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
पुलिस ने लूट व चोरी के दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देेने वाले दो आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचे भी बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि रविवार देर रात कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। करीब डेढ़ बजे पुलिस टीम को ईदगाह रोड पर दो संदिग्ध घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को दबोचकर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जान मोहम्मद उर्फ जानू निवासी मजीदपुरा और सलमान उर्फ काली निवासी रफीकनगर बताए। दोनों आरोपी लूट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी रविवार रात भी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। टीचर्स कॉलोनी निवासी आरोपी राहुल पुत्र श्रीचंद को उप निरीक्षक श्रवण कुमार गौतम की टीम द्वारा पुरानी चंगी से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed