फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चकबंदी के विरोध में भाकियू ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चकबंदी के विरोध में भाकियू ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना
विज्ञापन

हापुड़। मुजफ्फरा बागड़पुर में चकबंदी के विरोध में भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय का घेराव किया। इस संबंध में एडीएम को ज्ञापन देकर, जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा मुजफ्फरा बागड़पुर गांव में पहले भी चकबंदी कराए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन वहां के ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया था। उस समय जनमत संग्रह के आदेश हुए थे, राजस्व निरीक्षक के सामने गांव के 90 फीसदी किसान चकबंदी न कराए जाने के पक्ष में थे, जबकि 10 फीसदी चकबंदी के पक्ष में रहे। उस समय चकबंदी की प्रक्रिया रुक गई। लेकिन अब फिर से चकबंदी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीण इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। इस मामले में भाकियू भानु कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस संबंध में एडीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया। जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में लीले सिंह, रुपराम सिंह, रामकुमार आर्य, राजेंद्र सिंह, महाराज सिंह, सच्चेराम हूण, रामजीलाल सैनी, मांगेराम हूण, मनोहरी लाल शर्मा, नरेंद्र हूण, वीरेंद्र कुमार, महेश पाल, सतीश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed