फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में जमकर हो रही सरकारी राशन की कालाबाजारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सरकारी चावल को ले जाते ट्रक को पकड़ने के बाद मौजूद अधिकारी। - फोटो : PILAKHWA
जिले में राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़, चावल की दो सौ बोरी व गेहूं से भरा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सरकारी राशन की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को आपूर्ति विभाग ने पिलखुवा के गालंद में चावल की दो सौ बोरियों से भरा ट्रक पकड़ा। जबकि हापुड़ में मेरठ रोड स्थित एफसीआई के बाहर से ट्रक में सरकारी गेहूं की पलटी कर रहे चार लोगों को दबोच लिया। दोनों ही मामलों में पूर्ति विभाग की टीम ने एफआईआर दर्ज कराई है।
उपजिलाधिकारी धौलाना विशाल यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि भोजपुर स्थित सरकारी खाद्यान्न से एक ट्रक में राशन के चावल को पिलखुवा के रास्ते दिल्ली ले जाया जा रहा है। इस ट्रक को ग्राम गालंद के पास ट्रक को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान ट्रक से चावल की दो सौ बोरी बरामद हुईं। मामले में ट्रक चालक सिखेड़ा गांव निवासी मुर्सलीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त बरामद चावल को सरकारी खाद्यान्न में जमा कराया गया है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक कमलेश झा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि चावल की कालाबाजारी भोजपुर थानांतर्गत कस्बा फरीदनगर निवासी संदेश उर्फ बिट्टू लाला की देखरेख में हुई थी। दिल्ली में अशोक नामक व्यापारी को इसे बेचना था। मामले में संदेश, दिल्ली निवासी व्यापारी अशोक, ट्रक चालक मुर्सलीन, सिखेड़ा गांव निवासी ट्रक स्वामी जाहिद और ट्रांसपोर्टर जावेद के खिलाफ पिलखुवा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मेरठ रोड पर एफसीआई के बाहर एक ट्रक में गेहूं की सरकारी बोरियों से निजी कट्टों में गेहूं की पलटी की जा रही थी। इस संबंध में एसडीएम सत्यप्रकाश ने सूचना के आधार पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ छापा मारा। टीम ने गेहूं की पलटी कर रहे चार आरोपियों को दबोच लिया। मौके से आठ बोरी सरकारी गेहूं और 12 बोरी चावल की बरामद हुई। जिन्हें पलटा जा रहा था। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि राशन कहां से कहां जा रहा था। कोतवाली में लाकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed