{"_id":"5f46a8768ebc3edd187153f7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2043627132","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की जेब से उड़ाए 58 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की जेब से उड़ाए 58 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता की जेब से उड़ाए 58 हजार रुपये
हापुड़। शहर में लोगों को शातिराना अंदाज से ठगने वाला गैंग एक बार फिर सामने आया है। सर्राफा बाजार में भाजपा के पदाधिकारी से साइकिल की टक्कर मारकर तीन लोगों ने जेब से साढ़े 58 हजार रुपये निकाल लिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। हालांकि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मनोज तोमर भाजपा में हापुड़ नगर उत्तरी मंडल के उपाध्यक्ष हैं। बुधवार दोपहर वे सर्राफा बाजार स्थित अपने एक मित्र की दुकान पर गए थे। मित्र से साढ़े 58 हजार की नकदी लेकर बिजली का बिल जमा करने के लिए नगर पालिका जा रहे थे। जैसे ही वे सर्राफा बाजार स्थित पापड़ वाली गली के पास पहुंचे तो साइकिल सवार एक युवक ने उन्हें टक्कर मार दी और दो अन्य युवकों ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान मौका पाकर दूसरे युवकों ने उनकी जेब में रखी नकदी साफ कर दी।
घटना के तुरंत बाद जब उन्हें जेब कटने का एहसास हो गया और उन्होंने शोर मचाते हुए साइकिल सवार का पीछा किया। लेकिन वह फरार हो गया। हालांकि घटना एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में कैद युवक मुंह पर रूमाल बांधे नजर आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।