फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भाग रहे दो युवक दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आर्य नगर में पब्लिक द्वारा पकड़े गए युवकों से जानकारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : HAPUR
पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भाग रहे दो युवक दबोचे
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली पर रोड वाहन चेकिंग के दौरान चार बाइक सवार युवक पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर फरार हो गए। बाइक सवार युवक द्वारा पीछा करने पर आर्य नगर के लोगों ने युवकों को दबोचकर जमकर पीटा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दो युवकों को कोतवाली ले आई।

मेरठ तिराहे के निकट दिल्ली रोड पर पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी चार युवक एक बाइक पर सवार होकर आते दिखे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिस पर बाइक सवार युवक ने ट्रैफिक कांस्टेबल बबलू को टक्कर मार दी और फरार होने का प्रयास किया। तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उनका पीछा किया और आर्य नगर में पहुंचकर मोहल्लेवासियों की मदद से दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि दो फरार होने में कामयाब हो गए। इस दौरान लोगों ने दोनों को जमकर पीटा। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को बाइक समेत कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि दोनों युवक बुलंदशहर रोड के मोहल्ला रफीकनगर के हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed