फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आरटी-पीसीआर लैब जांच रिपोर्ट में भी पॉजिटिव निकले डिप्टी सीएमओ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आरटी-पीसीआर लैब जांच रिपोर्ट में भी पॉजिटिव निकले डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन

हापुड़। एंटीजन किट में कोरोना संक्रमित के संदेह में आरटी-पीसीआर लैब की जांच में भी स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को 13 अन्य मरीज भी संक्रमित मिले। जिन्हें आइसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया है। जबकि 21 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1543 पहुंच गई है।
उल्लेखनीय है कि डिप्टी सीएमओ की बृहस्पतिवार को एंटीजन किट द्वारा जांच कराई गई थी। जिसमें डिप्टी सीएमओ में कोरोना के लक्षण सामने आए थे। चिकित्सकों ने आनन फानन में उन्हें पिलखुवा स्थित एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। वहां उनका सैंपल एकत्र कर आरटी-पीसीआर लैब में जांच को भेज दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को लैब से आई उनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हो गई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत अन्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, अन्य 13 मरीजों में से चार मरीज गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला आहता, एक मरीज पक्का बाग, एक मरीज ग्रीनवेली, एक मरीज पिलखुवा के मोहल्ला शिवाजी नगर, एक मरीज नई मंडी, एक मरीज असौड़ा, एक मरीज जसरूपनगर, एक मरीज गांधी विहार, एक मरीज छिजारसी, एक मरीज हिंदालपुर निवासी है। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 21 और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन करा दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि डिप्टी सीएमओ में कोरोना की पुष्टि हो गई है। जिले में अभी तक 1543 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1433 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 89 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। 21 मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed