फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चौकी इंचार्ज पर युवक को अवैध हिरासत में रखने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चौकी इंचार्ज पर युवक को अवैध हिरासत में रखने का आरोप
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को अपहरण के एक मामले में पुलिस ने तीन दिन से थाने में बिठा रखा है। आरोप है कि चौकी इंचार्ज युवक के परिजनों से एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। जबकि दोनों पक्ष आपस में लिखित में समझौता करने को भी तैयार हैं।

कुछ दिन पहले क्षेत्र के गांव अयादनगर निवासी एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते लेकर फरार हो गया था। इस मामले में युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद युवक युवती लौट आए। युवक के भाई का आरोप है कि तीन दिन पहले युवक को लेकर वह थाने पहुंचा था, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। भाई का आरोप है कि मामले की जांच कर रहे अयोध्यापुरी चौकी इंचार्ज ने उससे युवक को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया, दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता नामा पुलिस को भी सौंप लिया। लेकिन चौकी इंचार्ज अब एक लाख रुपये की और मांग कर रहा है। जबकि पीड़ित अपनी भैंस बेच चुका है। दरोगा दोनों पक्षों को जेल भेजने की धमकी दे रहा है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। आरोप सही पाये जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed