{"_id":"5f3f90128ebc3e3cc41bb457","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2039820171","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल शुरू होते ही उठने लगी स्थानीय युवकों की नौकरी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल शुरू होते ही उठने लगी स्थानीय युवकों की नौकरी की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराना टोल शुरू होते ही उठने लगी स्थानीय युवकों की नौकरी की मांग
हापुड़। कुराना टोल शुरू होते ही वूसली के लिए काम करने वाले युवकों में भर्ती की होड़ शुरू हो गई है। कुराना और आसपास के गांवों के युवक टोल पर काम करने की मांग करने लगे हैं। हालांकि विभागीय अधिकारी फिलहाल स्थानीय युवकों की नियुक्ति संबंधी ऐसे किसी नियम के न होने की बात कह रहे हैं।
मेरठ बुलंदशहर हाईवे 334 पर स्थित कुराना टोल सोमवार से शुरू हो गया है। टोल ठेकेदार के अनुसार टोल प्लाजा पर करीब सौ युवक तीन शिफ्टों में वसूली के लिए तैनात किए गए हैं। इन युवकों में अधिकतर हापुड़, सिंभावली क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्थानीय युवकों को टोल पर कम ही तैनात किया गया है। लेकिन टोल शुरू होने के बाद स्थानीय युवकों में यहां कार्य करने की इच्छा जागृत होने लगी है। सोमवार और मंगलवार को कुराना गांव के कुछ युवक इस इच्छा को लेकर टोल पर पहुंचे भी थे। कुराना निवासी फुरकान और आबिद ने बताया कि टोल कुराना में स्थापित है, यहां के लोगों की जमीन इसके लिए अधिग्रहित की गई है। ऐसे में स्थानीय युवकों को इस पर काम मिलना चाहिए। इस मांग को लेकर जल्दी ही एनएचएआई अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।
टोल सुपरवाइजर पवन कौशिक ने बताया कि वसूली के लिए युवकों की नियुक्ति ठेकेदार की इच्छा पर निर्भर करती है। इसके लिए स्थानीय युवकों को नियुक्त करने का कोई नियम नहीं है।