फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

निजी अस्पताल और टिंबर कंपनी के कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि से हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
निजी अस्पताल और टिंबर कंपनी के कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि से हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सोमवार एक निजी अस्पताल के तीन और टिंबर कंपनी के एक कर्मचारी समेत कुल 12 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, 16 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1148 हो गई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोठीगेट स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की सैंपलिंग कराई। इसमें तीन कर्मी कोरोना पॉजीटिव मिले हैं, मामला अस्पताल से जुड़ा होने के कारण हड़कंप की स्थिति बन गई है। वहीं, एक टिंबर कंपनी का कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

इसके अलावा मोती कालोनी के एक, मोतीगंज के एक, इंद्रगढ़ी के एक, गालंद के दो, नई शिवपुरी के एक, बझैड़ा के एक मरीज समेत कुल 12 में कोरोना की पुष्टि हुई है। आनन फानन में इन मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1148 पहुंच गई है। जबकि सोमवार को 16 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 980 पहुंच गई है, जबकि 150 एक्टिव मरीज है, वहीं 18 लोगों की अब तक कोरोना के चलते मौत हो चुकी है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed