{"_id":"5f1ef2fe8ebc3ea05248d85b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2026788150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
हापुड़। भाकियू की सोमवार को मासिक पंचायत हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान सहित कुचेसर रोड चौपला पर बंद उर्वरकों की दुकान को खुलवाने की मांग उठाई। मौके पर कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और मिल अफसरों पर सांठगांठ का आरोप लगाकर नारेबाजी भी की। वहीं समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझाकर उनसे ज्ञापन लिया।
जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने कहा जिले के किसानों का सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर करीब 900 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। जिला प्रशासन से भी कई बार इस संबंध में वार्ता की जा चुकी है। लेकिन आश्वासन के बावजूद किसानों का भुगतान नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में किसानों की आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है। किसानों को इधर उधर से कर्ज पर पैसे लेकर अपना काम चलाना पड़ रहा है।
मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा व मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि किसानों के हित में न तो शासन कार्य कर रहा है और न ही प्रशासन उनकी सुध ले रहा है। किसानों को अपनी मांगें मनवाने के लिए खुद ही आर पार की लड़ाई लड़नी होगी। किसानों के तमाम बिजली बिल माफ किए जाने चाहिए। लॉकडाउन आदि से पहले ही उनकी आर्थिक हालत बदतर हो चुकी है। वहीं इन दिनों पुलिस द्वारा काटे जा रहे ई चालान पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। वरिष्ठ कार्यकर्ता जतिन चौधरी व चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि कुचेसर रोड चौपला इलाके में खुली उर्वरक, बीज की समस्त दुकानें बीते काफी समय से बंद पड़ी हैं। ऐसे में किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभागीय अधिकारी पल्ला झाड़ने में लगे हैं।
विज्ञापन
पंचायत के दौरान किया हंगामा
- भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिला कार्यालय पर पंचायत के दौरान हंगामा कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नायब तहसीलदार मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाया। कार्यकर्ताओं ने मांग संबंधी ज्ञापन उन्हें सौंपा और जल्द राहत नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मौके पर राष्ट्रीय सचिव कुशलपाल आर्य, रामपाल सिंह, यशवीर सिंह, नितिन बाना, कालूराम, ज्ञानेश्वर त्यागी, समरपाल सिंह, दिनेश त्यागी, महिपाल चौहान, उदयवीर सिंह, भगतराम, परमजीत, अनिल चौधरी, चंद्रपाल सिंह, सुभाष चौधरी, सचिन त्यागी, सतीश त्यागी, अमित शर्मा, कुलदीप त्यागी, धर्मवीर सिंह, मुकेश त्यागी, हर्ष चौहान आदि मौजूद रहे।
भाकियू में शामिल हुए पांच नए कार्यकर्ता
- भाकियू की मासिक पंचायत के बाद पांच कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता दिलायी गई। इसमें डा. जितेंद्र मलिक, चौधरी मनोज बाना, चौधरी कुलदीप राठी, चौधरी प्रदीप तेवतिया पिलखुवा, वैभव शर्मा को भाकियू में शामिल किया गया।