फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आपसी विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव के बाद जमकर हुई फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आपसी विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव के बाद हुई फायरिंग
विज्ञापन

धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव देहरा में शनिवार शाम पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव के बीच कई राउंड फायरिंग होने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया वहीं गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार शाम गांव देहरा निवासी इलियास और उसके चाचा का पुत्र गांव में कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद के चलते नौशाद पक्ष के लोगों ने उन्हें रोककर गाली गलौच कर दी। इन लोगों ने मामले की जानकारी अपने पक्ष को दी तो दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई। इस दौरान इलियास के 22 वर्षीय पुत्र मुदस्सिर के सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए लोगों को तितर बितर किया जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। बाकी आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed