फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लॉकडाउन का नहीं हुआ पालन, नियमों को ताक पर रखकर खुली दुकानें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
लॉकडाउन का नहीं हुआ पालन, नियमों को ताक पर रखकर खुली दुकानें
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की चैन तोड़ने के लिए सरकार द्वारा सप्ताह के अंतिम दो दिन घोषित लॉकडाउन का शनिवार को एक बार फिर केवल मुख्य मार्गों पर ही असर देखने को मिला। शहर के भीतरी हिस्सों में दुकानें खुली रही और छोटे मोटे बाजार भी लगे रहे। हालांकि पुलिस ने दुकानें बंद कराकर लोगों को खदेड़ा गया। उधर, बेवजह सड़कों पर निकलने वालों के पुलिस ने चालान काटे।
सरकार के आदेशों का पालन कराने के लिए जारी दिशा निर्देशों का शनिवार को भी शहर में पालन नहीं हुआ। सुबह के समय शहर की सड़कों पर सामान्य दिनों की तरह भीड़ रही। गढ़ रोड पर बाजार जरूर बंद था, लेकिन लोगों की भीड़ सड़कों पर मौजूद थी और इस दौरान लोगों की आवाजाही लगी रही। जिसके बाद मोहल्ले में फल व सब्जी बेचने वालों का आवागमन जारी था। लोगों द्वारा जमकर खरीदारी हो रही थी। शिवपुरी में तो बाकायदा सब्जी वालों ने दुकानें सजा रखी थी। दर्जनों सब्जी वाले यहां सब्जी बेच रहे थे। जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके अलावा कलक्टर गंज में लगातार मरीज मिलने के बावजूद यहां दुकानें लगी थी और लोग बेरोकटोक आ जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने रेलवे रोड पर लगाई गई बैरिकेडिंग को रेलवे स्टेशन के पास लगाने का विरोध किया। पहले यह बैरिकेडिंग शिवपुरी के बाहर थी। ऐसा करने से पूरा रेलवे रोड एक बार फिर खुल गया है।
विज्ञापन

-----------------
अंदरूनी बाजारों में लगी भीड़, नहीं मान रहे लोग
कोरोना संक्रमण के चलते शहर के अंदरूनी इलाकों में भीड़भाड़ अभी भी कम नहीं हुई। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र शहर के पुराना बाजार, पीर बाहुद्दीन, नवी करीम में बाजार पूरी तरह से गुलजार दिखाई दिए। अधिकतर दुकानें खुली हुई थी। इनमें से अधिकतर लोगों ने मुंह पर मास्क तक नहीं लगाया था और लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते मिले। बुलंदशहर रोड पर भी लोग बेखौफ इधर-उधर जाते मिले। पुलिस ऐसे लोगों को तहसील चौपले पर जरूर रोकती नजर आयी, लेकिन अंदर इसके इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
पुलिस ने जमकर काटे चालान -
लॉकडाउन का लोग भले ही पालन नहीं कर रहे हो लेकिन पुलिस मुख्य मार्गों पर इसका पालन कराने के लिए मुस्तैद नजर आई। नगर के मुख्य चौराहों पर जमकर चेकिंग की गई। उधर, दोपहर बाद एडीजी के दौरे के कारण भी पुलिस और चौकस हो गई और लोगों को सड़कों पर नहीं निकलने दिया।

यातायात प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को करीब 1350 चालान, इनमें लॉकडाउन के उल्लंघन में 650 चालान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को वर्तमान स्थिति को देखते हुए नियमों का पालन करना ही होगा। जो भी नियमों का उल्लंघन कर बिना किसी आवश्यक कारण के सड़कों पर आएगा, उसका चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed