{"_id":"5f19c9f88ebc3e6370376cf9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2024740139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दस नए मरीज मिले, 8 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दस नए मरीज मिले, 8 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के दस नए मरीज मिले, 8 हुए स्वस्थ
हापुड़। कोरोना का संक्रमण हापुड़ शहर के अधिकांश मोहल्लों में अपनी पैठ बना चुका है। रोजाना नए मोहल्लों में संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 10 मरीजों में कोरोना की पुष्ट हुई, जिन्हें आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, 8 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1047 हो गई है।
जिले में कोरोना का पहला मामला दो अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद से धीरे धीरे कोरोना का संक्रमण समूचे जिले में फैलता जा रहा है। हापुड़ शहर के तो अधिकांश मोहल्लों में संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में अब लोगों में भय व्याप्त है।
बृहस्पतिवार को 10 नए मामले सामने आए, इनमें 9 एंटीजन किट, जबकि एक मरीज लैब की जांच में मिला। संक्रमित मिले मरीजों में एक सिखैड़ा, एक बाबूगढ़, एक शिवपुरी, दो आदर्शनगर, एक कलक्टर गंज, गोहरा में चार व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा 8 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1047 पहुंच गई है, जिनमें 914 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 116 का उपचार जारी है। 17 मरीजों की अब तक कोरोना के चलते मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग करायी जा रही है।
सैंपल देने में लोग नहीं कर रहे सहयोग
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कई मोहल्लों में गई। जहां लोग कोरोना की जांच कराने के लिए सामने नहीं आना चाहते। इतना ही नहीं टीम को भी उनका सहयोग नहीं मिल रहा है। कुछ मकानों पर तो ताले भी लगे मिले। हालांकि टीम ने घर घर जाकर लोगों की जांच की। पुलिस कर्मियों द्वारा भी जबरन जांच करवाने का दबाव बनाने का आरोप लगता रहा।