{"_id":"5f108e248ebc3e63ad47df52","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2020505176","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सोने के कुंडल और चैन ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सोने के कुंडल और चैन ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से सोने के कुंडल और चैन ठगे
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर के मेरठ रोड स्थित गांधी विहार कालोनी में बाजार से घर जा रही एक महिला के बाइक सवार दो युवकों ने सोने के कुंडल और चैन ठग लिए। ठगी के बाद महिला को मामले का पता चला। पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
मोहल्ला गांधी विहार कालोनी निवासी सीमा शर्मा बृहस्पतिवार दोपहर किसी काम से आवास विकास आई थी। जब महिला पैदल अपने घर लौट रही थी तो गांधी विहार कालोनी में बाइक पर आए दो युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने महिला को बताया कि उसके तीन पुत्रों में से एक की जान को खतरा है। महिला स्तब्ध रहकर उनकी बात सुनने लगी। इसके बाद युवकों ने महिला को पेड़ से पत्ते तोड़कर लाने को कहा। महिला का कहना है कि इसके बाद वह अपनी सुध बुध खो बैठी। युवकों ने महिला से उसके कुंडल और चैन एक बाक्स में रखवा लिए और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस फिलहाल मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।