फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धार मांगने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
उधार मांगने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला चैनापुरी में दुकानदार द्वारा उधार दिए जाने से इंकार करने पर दबंगों ने दुकानदार और उसके परिवार पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान आरोपी पक्ष ने पथराव कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

चैनापुरी निवासी आमिर ने बताया कि उसकी मोहल्ले में ही पर परचून की दुकान है। मंगलवार रात वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले के दो लोग यहां पहुंचे और उधार सामान की मांग की। लेकिन मना करने पर दोनों ने आमिर के साथ मारपीट कर दी और धमकी देते हुए चले गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ एकत्र होकर उसके घर पहुंच गए और लाठी डंडों के साथ हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया। जिसमें परिवार के मुन्ना खां, भूरा, जावेद, आमिर आदि घायल हो गए। पथराव से मोहल्ले में अफरातफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed