{"_id":"5ed7e0668ebc3e90525e18c8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1997513188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम तोड़ने वाले थ्री व्हीलर पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम तोड़ने वाले थ्री व्हीलर पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम तोड़ने वाले थ्री व्हीलर के काटे चालान
हापुड़। सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले थ्री व्हीलरों के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत एआरटीओ द्वारा ऐसे थ्री व्हीलरों के चालान काटे गए।
अनलॉक वन की शुरूआत में एक जून से सार्वजनिक परिवहन की शुरूआत हुई है, लेकिन जिले में थ्रीव्हीलर संचालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। चालकों द्वारा मास्क लगाने से लेकर सवारियों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। थ्रीव्हीलर में तय तीन सवारियों से अधिक लोगों ने एक साथ यात्रा करायी जा रही है। जिसके बाद एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने ऐसे थ्रीव्हीलर के खिलाफ अभियान चलाया। कई स्थानों पर चेकिंग कर चालान काटे गए। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर 10 थ्रीव्हीलरों के विरुद्ध सीज और जुर्माने की कार्रवाई की गई है।