{"_id":"5ed3ee2d8ebc3e907e5a8964","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd199598540","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास में 935 मिले अपात्र, शासन ने दिया एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास में 935 मिले अपात्र, शासन ने दिया एक और मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास में 935 मिले अपात्र, शासन ने दिया एक और मौका
हापुड़। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी ) में जिले में 935 आवेदकों को पात्र घोषित किया गया है। हालांकि शासन ने अपात्र पाए गए आवेदकों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक मौका और दिया है। ऐसे अपात्र एक से 15 जून के बीच डूडा कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
जिले में हजारों की संख्या में लोगों ने आवास पाने की इच्छा से आवेदन किया था। लेकिन जिले की तीन नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत में 935 आवेदकों को अपात्र घोषित कर दिया गया है। जबकि 3898 को योजना के लिए पात्र पाया गया है, लेकिन शासन ने आवेदन करने वाले ऐेसे आवेदकों को जिन्हें अपात्र घोषित किया गया है, उन्हें आवेदन का एक और मौका दिया है। अपात्रों की सूची एक जून से डूडा कार्यालय पर चस्पा कर दी जाएगी।
डूडा के परियोजना अधिकारी योगराज सिंह गौतम ने बताया कि शासन के आदेश पर ऐसे आवेदक जिन्हें अपात्र घोषित किया गया है, वे एक जून से 15 जून तक सामाजिक दूरी और मास्क आदि के नियमों का पालन करते हुए कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।