फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सरकारी दुकानों पर राशन का वितरण शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सरकारी दुकानों पर राशन का वितरण शुरू
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के प्रकोप से निपटने के लिए लगाए गए लॉक डाउन के बीच बुधवार से जनपद में 402 राशन की दुकानों पर राशन का वितरण शुरू हो गया। पंजीकृत श्रमिकों और मजदूरों को निशुल्क राशन दिया गया। राशन वितरण के दौरान सुबह के समय मारामारी की स्थिति रही, लेकिन जल्द ही हालातों में सुधार भी दिखाई दिया और लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राशन लिया। वितरण के दौरान दुकानों पर नोडल अधिकारी निगरानी करते नजर आए।

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर एक अप्रैल से रोजाना सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक दुकानों पर राशन का वितरण किया जाना था। जिसके तहत बुधवार को राशन की दुकानों पर कार्ड धारकों को राशन वितरण किया गया। जनपद में 402 राशन की दुकानें हैं। सभी दुकानों पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। पात्र गृहस्थी गार्ड पर प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न तो अंतोदय राशन कार्ड धारकों को 15 किलो चावल व 20 किलो गेहूं दिया जाएगा। एक समय में पांच लोगों को ही सैनिटाइजेशन के बाद राशन दिए जाने के आदेश दिए गए थे।जिसका पालन भी होता दिखायी दिया। हालांकि सुबह के समय कुछ दुकानों पर अफरातफरी का माहौल जरूर रहा, लेकिन फिर हालात सामान्य हो गए। दुकानों पर ग्राहकों के हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। सक्रिय मनरेगा जॉबकार्ड धारक व दिहाड़ी मजदूर हैं, उनको भी लाभ दिया गया। उन्होंने बताया कि एक राशनकार्ड में दो या उससे अधिक जॉबकार्ड बने हैं तो एक को ही आने की जरूरत है। जनपद में करीब आठ हजार अंत्योदय राशनकार्ड धारक हैं। जबकि दो लाख 14 हजार से अधिक पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। उन्होंने बताया कि दुकान पर आने वाले दो उपभोक्ताओं के मध्य कम से कम दो मीटर की दूरी रखी जाए। उन्होंने कहा कि मारामारी की कोई आवश्यकता नहीं हस्त्रत्त्ै। दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में राशन मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed