{"_id":"5e8366e88ebc3e711b4899e8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1968436154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर के युवाओं ने संभाला मोर्चा, गांव को किया सेनेटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर के युवाओं ने संभाला मोर्चा, गांव को किया सेनेटाइज
विज्ञापन
फोटो संख्या--14
हसनपुर के युवाओं ने संभाला मोर्चा, गांव को किया सेनेटाइज
- लोगों से घरों के बाहर न निकलने की अपील
- युवाओं की पहल पर बड़ों ने भी बढ़ाया मनोबल
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। हसनपुर के युवाओं ने मंगलवार को पूरे गांव को सैनिटाइज किया। वहीं लोगों से घरों के बाहर न निकलने की अपील की गई। बड़ों ने भी युवाओं का मनोबल बढ़ाया।
कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने अब खुद ही इस वायरस से खुद को बचाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में मंगलवार को गांव हसनपुर में युवाओं की टोली ने खुद की सुरक्षा करते हुए पूरे गांव को सैनिटाइज किया। घरों से लेकर रास्ते और नालियों में भी छिड़काव किया। युवाओं का जोश बढ़ाने को बड़ों ने उनका उत्साहवर्धन किया। कुल मिलाकर युवाओं की इस पहल से ही हमारा जिला कोरोना के प्रकोप से बच सकेगा। इसलिए युवा जिम्मेदार बनें और कोरोना से जारी जंग में अपना सहयोग प्रदान करें।
इस मौके पर अविष शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, कपिल शर्मा, राहुल चौधरी, ललित शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, नदीम, आशीष, धनपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।