फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गन्ना समितियां नहीं जारी करेंगी कागज की पर्चियां, मोबाइल पर भेजा जाएगा मैसेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गन्ना समितियां नहीं जारी करेंगी कागज की पर्चियां, मोबाइल पर भेजा जाएगा मैसेज
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अब गन्ना समितियां किसानों को कागज की पर्चियां जारी नहीं करेंगी। किसानों के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। लेकिन बहुत से किसानों के नंबर अभी तक अपडेट नहीं हैं। जिसके चलते उनके फोन पर मैसेज नहीं आ सकेंगे। ऐसे किसान ई-गन्ना एप पर खुद ही नंबर अपडेट कर लें, जिससे उन्हें समय से पर्चियों की जानकारी हो सके।
जिले में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती की जाती है। गन्ना समितियां कागज की पर्चियां जारी कर, किसानों को गन्ना सप्लाई के लिए आमंत्रित करती है, लेकिन कोरोना के संक्रमण के चलते अब गन्ना समितियों ने कागज की पर्चियां न जारी करने का निर्णय लिया है। बता दें कि किसानों को कागज की पर्चियों के साथ ही मोबाइल पर भी मैसेज भेजकर जानकारी दी जाती है, लेकिन बहुत से किसान ऐसे हैं जिनके सही नंबर फीड नहीं हैं। ऐसे में अब ऐसे किसानाें को परेशानी हो सकती है। इस समस्या से निजात दिलाने को गन्ना विभाग द्वारा ई-गन्ना एप लांच किया गया है।
विज्ञापन

ई-गन्ना एप पर इस तरह अपलोड करें अपना नंबर
- किसान एंड्रोयड मोबाइल फोन पर ई-गन्ना एप खोलें और अपने आप को रजिस्ट्रड करें। एप खोलने पर सबसे ऊपर र्दाइं तरफ तीन डॉट को क्लिक करने पर मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन आएगा। आपके बैंक खाते के आखिरी 6 अंक पासवर्ड हैं। यहीं से मोबाइल नंबर अपडेट किया जाएगा, जिसके बाद मोबाइल पर पर्चियों की सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना समिति के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते कागज की पर्चियां जारी नहीं होंगी। किसान ई-गन्ना एप के जरिए अपना नंबर अपडेट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed