फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

थाली, घंटी की आवाज से गूंजा जिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ताली, थाली और घंटी की आवाज से गूंज उठा जिला
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना से बचाव के लिए दिन-रात मेहनत कर चिकित्सा, साफ सफाई और जागरूकता फैलाने वाले नायकों के उत्साहवर्धन के लिए रविवार को शाम पांच बजे पूरा जिला घंटी, शंख, ताली और थाली की आवाज से गूंज उठा। लोगों ने जनता कर्फ्यू का भी बढ़ चढ़कर समर्थन किया। घरों की छत, गेट पर खड़े होकर थालियां बजायी गईं। गांवों में ढोल नगाड़े भी बजे, साथ ही आतिशबाजी भी की गई। मेरठ रोड, आवास विकास, सर्वोदय कॉलोनी, संजय विहार, गांधी विहार, कांति विहार और मिथलेश विहार समेत लाइन पार के इलाकों में भी पांच बजते ही थालियां बजाई गईं।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से घरों में ही रहने की अपील की थी। हापुड़ जिले में जनता कर्फ्यू को लोगों ने बड़ा समर्थन दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार ही कोरोना से बचाव के लिए दिन रात मेहनत करने वाले चिकित्सकों, सफाईकर्मियों व अन्य लोगों के उत्साहवर्धन को लेकर लोगों ने घंटियां बजाईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना था कि कोरोना एक जानलेवा बीमारी है। फिर भी भगवान का रूप कहे जाने वाले चिकित्सक इस बीमारी से निजात दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह अपनी जान को हथेली पर रखकर संदिग्ध लोगों का हाल जानते हैं और लक्षण मिलने पर उनके सैंपल भी एकत्र करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सफाई कर्मी भी हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। वह सुबह शाम शहर को स्वच्छ बनाने में लगे रहते हैं। इसके अलावा जागरूकता फैलाने वाले अन्य लोग भी बधाई के पात्र हैं। इन सभी का उत्साहवर्धन करने के लिए लोगों ने रविवार शाम पांच बजे घंटी, शंखों के उद्घोष से जिले को गुंजायमान कर दिया।

शहर में जहां लोग घरों की छत, घर के मुख्य द्वार पर थाली आदि बजा रहे थे। वहीं देहात अंचल में ग्रामीणों ने ढोल नंगाड़े, शंखों के साथ इन लोगों का उत्साहवर्धन किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी लगातार गश्त करती रही। हालांकि लोगों ने शांतिपूर्वक यह कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed