{"_id":"5e7793698ebc3e735433aff8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1964637171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ जिले के लोगों ने कोरोना से जंग जीतने को सफल बनाया जनता कफ्र्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ जिले के लोगों ने कोरोना से जंग जीतने को सफल बनाया जनता कफ्र्यू
विज्ञापन
सरकार के फैसले का स्वागत, आगे भी जनता कर्फ्यू के लिए तैयार
हापुड़। हापुड़ जिले के लोगों ने कोरोना से जंग जीतने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जमकर समर्थन किया। जिसके चलते हापुड़ जिले में जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल रहा। लोगों ने बीमारी को शिकस्त देने में तन मन से साथ देने की बात कही है। साथ ही आगे भी इस तरह के कर्फ्यू को सफल बनाने का प्रण लिया है।
कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। यह वायरस एक से दूसरे लोगों में तेजी से फैलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महामारी से देश को निजात दिलाने के लिए 22 मार्च को देशभर में जनता कर्फ्यू की अपील की थी। लोगों ने देश हित में प्रधानमंत्री की अपील को सराहा और सर माथे पर रखा।
रविवार को इसका असर साफ देखा गया। जिले के प्रत्येक क्षेत्र में जनता कर्फ्यू को वहां की जनता ने सफल बनाया। लोगों ने अपने घरों में रहकर ही इस महामारी से जंग जीतने का प्रण लिया। लोगों का कहना था कि यदि इस तरह कोरोना का खात्मा हो तो वह आगे भी जनता कर्फ्यू के लिए तैयार हैं, ताकि हमारा देश और हम सुरक्षित और स्वस्थ रह सके।
विज्ञापन
डा. जितेंद्र मलिक का कहना है कि कोरोना से देश को बचाने के लिए वह आगे भी जनता कर्फ्यू का पालन करेंगे। रविवार को वह और उनका पूरा परिवार दिनभर घर के अंदर रहा। शाम को घंटी बजाकर चिकित्सक, सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया।-फोटो संख्या--38
दीपांशु गर्ग का कहना है कि कोरोना से जंग जीतने के लिए वह हर सहयोग देने को तैयार हैं। जनता कर्फ्यू को यदि बढ़ाने की आवश्यकता पड़े तो सरकार बढ़ाए ताकि लोगों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।-फोटो संख्या--39
डा. पंकज पाठक का कहना है कि लोग स्वस्थ तो देश स्वस्थ। कोरोना वैश्विक महामारी का रूप ले चुका है। जनता कर्फ्यू का पूर्णता समर्थन करते हैं। अपने परिवार समेत घर के अंदर रहे।--फोटो संख्या--40
डा. राकेश ने कहा कि जनता कर्फ्यू को हापुड़ में सफल बनाकर जिले के लोगों ने यह संदेश दे दिया है कि वह कोरोना से जंग जीतने के लिए सरकार के साथ हैं।--फोटो संख्या--41
जसवंत सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी बन चुका है। इससे बचाव के लिए हमें सरकार का साथ देना होगा। जनता कर्फ्यू को उन्होंने परिवार समेत पूर्ण समर्थन दिया है।--फोटो संख्या--42