{"_id":"5e6532008ebc3eebb1063025","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd195665840","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के रंगों में रंग गुलजार हुए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंगों में रंग गुलजार हुए बाजार
विज्ञापन
होली के रंगों में रंग गुलजार हुए बाजार
हापुड़। रंगों के त्योहार होली बाजार को भी अपने रंग में रंगने लगा है। होली के रंगों से दुकान भी पूरी तरह से गुलजार हो रही हैं। होली की उमंग और होली के रंगों में युवा भी रंगने लगे हैं। स्कूल और कॉलेजों में युवा जमकर होली खेल रहे हैं। बाजारों में भी होली की तैयारियां जोरों पर दिख रही हैं।
सोमवार को होलिका दहन और मंगलवार को रंग होगा। घरों से लेकर बाजारों में होली की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के गोल मार्केट, पुरानी मंडी, छोटी मंडी, स्वर्ग आश्रम रोड, रेलवे रोड आदि स्थानों पर दुकानों के बाहर पिचकारी व होली के रंग सजने लगे हैं। दुकानों पर लोगों की भीड़ भी दिखने लगी है। पिचकारी से लेकर होली के रंगों की डिमांड बढ़ गई है। सड़कों पर नीचे रखकर होली के होला की धूम दिखने लगी है। बाजार बच्चों से लेकर युवाओं को अपनी ओर खींच रहे हैं। जहां बच्चों में पिचकारी और गुब्बारे खरीदने को मन में उमंग उठने लगी है। वहीं बाजार में होली के सामान की भी खूब मांग हो रही है।
होली के रंग और उमंग बच्चों से लेकर युवाओं को अपनी ओर खींच रहे हैं। जहां बच्चों में पिचकारी और गुब्बारे खरीदने को उत्सुकता दिख रही है। बाजार में तरह-तरह के मास्क भी बिक रहे हैं। वहीं युवाओं में अपनी साथी को अबीर गुलाल लगाने का भी उत्सुकता है।
विज्ञापन
मिष्ठान की दुकानों पर गुंजिया की खूशबू उड़ने लगी है। काउंटरों पर रखी चांसनी में डूबी गुंजिया लोगों के मुंह में पानी ला रही है। दुकानों पर नमकीन पारे, मठ्ठी, काजू की भी मांग बढ़ गई है।
वहीं गली मोहल्लों में परचून की दुकानों पर कचरी, पापड़ आदि खाने पीने की सामग्री के दर्शन होने लगे हैं। लोग भी होली के त्योहार को मनाने के लिए इन खाने पीने की चीजों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं।