{"_id":"5e6531ff8ebc3eeb4c475bd6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd195653133","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीकी रहेगी जिले के 650 शिक्षामित्रों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीकी रहेगी जिले के 650 शिक्षामित्रों की होली
विज्ञापन

हापुड़। जिले के स्कूलों में तैनात 650 शिक्षामित्र की होली इस बार फीकी रहेगी। दो महीने से उन्हें मानदेय नहीं मिल सका है। अधिकारी शिक्षामित्रों की समस्या पर गंभीर नहीं हैं। ऐसे में उन्हें कर्ज लेकर त्योहार मनाना पड़ रहा है।
शिक्षामित्रों के हितों का जमकर शोषण किया जा रहा है। वह कड़ी मेहनत कर स्कूलों में शिक्षण कार्य बहाल रखते हैं, लेकिन अधिकारी उनकी समस्याओं पर गंभीर नहीं है। आलम यह है कि बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित स्कूलों में तैनात शिक्षामित्रों को जनवरी और फरवरी महीने का मानदेय नहीं मिल सका है।
होली का त्योहार मनाने के लिए उन्हें कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि अधिकारी अपने वेतन को लेकर तो सजग हो जाते हैं। लेकिन शिक्षामित्रों के मानदेय को निकलवाने में कोई जिम्मेदारी नहीं निभा रहे।
विज्ञापन
शिक्षामित्र संजीव कुमार का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी होली फीकी रह जाएगी। अधिकारी शिक्षामित्रों का शोषण कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।