{"_id":"5e6291e28ebc3ec75e77059c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1955236119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमकीन फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमकीन फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा
विज्ञापन
नमकीन फाक्टरी से खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने
हापुड़। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की मेरठ और हापुड़ की टीम ने शुक्रवार को मोहल्ला केशवनगर स्थित एक नमकीन फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने यहां से नमकीन, बेसन और रिफाइंड के चार नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने की आशंका के चलते नमकीन और बेसन को सीज कर दिया गया है।
अभिहीत अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला केशवनगर में एक नमकीन फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी से टीम द्वारा यहां नमकीन के दो व बेसन व रिफाइंड का एक एक नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभिहित अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी में जो नमकीन बनायी जा रही थी। उसे घटिया सामग्री से बनाये जाने की आशंका है। जिसके चलते करीब 85 हजार रुपये की नमकीन व बेसन को सीज कर दिया गया है। इसमें 650 किलो नमकीन और पांच बोरे बेसन शामिल है। नमकीन बनाने के स्थान पर भी साफ सफाई नहीं बरती जा रही थी।
विज्ञापन
हालांकि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद इसकी सही जानकारी मिल पाएगी। टीम में मेरठ से आए सहायक आयुक्त सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, संदीप कुमार, ओम प्रकाश, सौरभ सोनी, धर्मपाल सिंह, सतीश कुमार व शिवदास शामिल रहे।