{"_id":"5e6291228ebc3eebc817fb1e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1955171145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकर्स की हड़ताल स्थगित, ग्राहकों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकर्स की हड़ताल स्थगित, ग्राहकों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

हापुड़। बैंकों के निजीकरण के विरोध में 11 मार्च से शुरू होने वाली बैंकर्स की तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित हो गई। इससे ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि इस हड़ताल के चलते अगले सप्ताह पूरे सात दिन बैंक बंद रहते, जिससे लोगों को बड़ी परेशानी हो सकती थी।
उल्लेखनीय है कि बैंक कर्मचारी बैंकों के निजीकरण और विलय का जोरशोर से विरोध कर रहे हैं। इसके विरोध में बीते दिनों भी हड़ताल की गई थी। लेकिन राहत नहीं मिल सकी। बैंकर्स ने 11 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया था।
बता दें कि रविवार के बाद सोमवार और मंगलवार को होली के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में 11 मार्च से यदि हड़ताल होती तो इस सप्ताह बैंक पूरी तरह बंद रहते हैं। हालांकि कर्मचारियों ने इस हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के शाखा मंत्री एलआर गुप्ता ने बताया कि हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। यूनियन हाईकमान आगे जो निर्णय लेंगे, उसी पर अमल किया जाएगा।
तीन दिन बैंकों की छुट्टी से कैश की रहेगी किल्लत
होली के कारण सोमवार व मंगलवार को अवकाश रहेगा। वहीं रविवार को भी अवकाश के कारण तीन दिन बैंक भी बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को कैश की किल्लत हो सकती है। जिले में एटीएम व्यवस्था की हालत पहले से ही किसी से छुपी नहीं है। बैंक प्रबंधन भले ही व्यवस्था दुरुस्त रहने का दावा करते हैं लेकिन छुट्टी के पहले ही दिन एटीएम पर कैश की किल्लत बढ़ जाती है। इससे पूर्व भी अवकाश के चलते बैंक कई दिन तक बंद रहे हैं। पहले दिन ही एटीएम में कैश खत्म हो जाता है। वहीं कुछ एटीएम खराब होने के कारण नहीं चल पाते हैं। दिन भर लोग कैश के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। हालांकि होली पर एटीएम पर पर्याप्त मात्रा में कैश रहे इसको लेकर बैंक प्रबंधन दावा कर रहे हैं।