{"_id":"5e6130e68ebc3ec75f4f77c9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1954534105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कर्मचारियों ने दिया धरना, डीडी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कर्मचारियों ने दिया धरना, डीडी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को कृषि कर्मियों ने विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। उप कृषि निदेशक को ज्ञापन देकर कृषि प्राविधिकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
संघ के अध्यक्ष शशि शर्मा ने बताया कि बीते काफी समय से वह अपने 16 सूत्रीय मांगों के निस्तारण की आवाज उठा रहे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं पर सरकार गंभीर नहीं है।
प्रमुख मांगों में वार्षिक चरित्र प्रविष्टि का अंकन समय पर किया जाए, वेतन भुगतान माह की एक तारीख को सुनिश्चित किया जाए। प्राविधिक सहायकों को उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम से आपूर्ति बीज कृषकों से वितरण कराने पर तीस रुपये/क्विंटल मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
इन मांगों के निस्तारण को लेकर कर्मचारियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन कर, उनकी मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में उप कृषि निदेशक को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर हौसला प्रसाद, रामोतार शिशौदिया, ओमकार राणा, योगेंद्र शिशौदिया, संजीव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।