{"_id":"5e3712838ebc3e4ae765c13f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd193377051","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से शहर की सड़कें चौक, वाहन चालकों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से शहर की सड़कें चौक, वाहन चालकों को हुई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम से चोक हुईं शहर की सड़कें, घंटों फंसे रहे वाहन
हापुड़। शहर को जाम के झाम से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को भी हापुड़ की सड़के जाम के हवाले रहीं। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों को भी जाम खुलवाने में काफी परेशानी हुई।
पुलिस, प्रशासन आए दिन शहर को जाम से निजात दिलाने का दावा करते हैं। लेकिन यह दावे सिर्फ कार्यालयों तक ही सीमित रहते हैं। यही कारण है कि लोगों को जाम के झाम से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। आलम यह रहा कि रविवार को भी शहर की सड़कों पर जाम लगा रहा। दिल्ली रोड, गढ़ रोड, मेरठ रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ऐसे में लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों को भी जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बता दें कि ई-रिक्शाओं के बेतरतीब संचालन और दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण से भी जाम की समस्या विकट हो रही है। बीते दिनों ई रिक्शाओं के रूट को बदल दिया गया था तब जाम से काफी राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से यही समस्या बन गई है। जिसका लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी विक्रम सिंह का कहना है कि वाहनों का दबाव बढ़ने से यह समस्या बनी थी। जाम खुलवाकर वाहन चालकों को राहत दिला दी गई।