{"_id":"5e35ccf58ebc3e4ad818a274","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1933252160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न देने पर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न देने पर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज न देने पर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में एक करोड़ की नकदी व लग्जरी कार की मांग कर प्रताड़ित किया। मांग पूरी न होने पर देवर, जेठ व ननदोई ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। एसपी के आदेश पर महिला थाने में ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी जनपद मेरठ थाना मवाना क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी राजी सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज में एक करोड़ की नकदी और बीएमडब्ल्यू कार की मांग कर ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। घर न बिगड़े इस कारण पीड़ित सब कुछ सहती रही। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके देवर सचिन, श्यामवीर, ननदोई रवि व जेठ कमल ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
शिकायत करने ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकासत की। एसपी संजीव सुमन के आदेश पर महिला थाने में आरोपी पति राजी सिंह, सास सोराजो, जेठ कमल, जेठानी रजनी, ननद राजे, महेंद्री, चंचल, देवर सचिन, श्यामवीर व ननदोई रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।