फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बैंकों में आज रहेगी हड़ताल, होगी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बैंकों में आज से हड़ताल, एटीएम दे सकते हैं धोखा
विज्ञापन

हापुड़। पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सप्ताह में दो दिन अवकाश आदि मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी शुक्रवार और शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रुपयों के लिए उन्हें तीन दिनों तक एटीएम पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। लोगों को सामान्य दिनों में ही जिले में अधिकांश एटीएम न चलने व रुपये न होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हड़ताल के दौरान एटीएम में भी कैश नहीं मिलने की समस्या हो सकती है।
बैंक कर्मचारी बीते काफी समय से पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सप्ताह में दो दिन अवकाश देने, इनकम टैक्स में छूट की मांग उठा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसके विरोध में यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन ने हड़ताल का एलान किया है। 31 जनवरी और एक फरवरी को अधिकांश बैंकों में कामकाज नहीं हो सकेगा। ऐसे में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एसोसिएशन के मंत्री एलआर गुप्ता का कहना है कि तैयारी पूरी है, दो दिन पूर्णत: हड़ताल की जाएगी। बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
विज्ञापन

जिले में 150 से अधिक एटीएम
- बैंकों में हड़ताल के दौरान एटीएम ही कैश निकालने का एकमात्र सहारा होंगे। कहने को तो जिले में करीब 150 से अधिक एटीएम हैं। लेकिन सामान्य दिनों में ही इनमें से अधिकांश एटीएम के नहीं चलने व कैश न होने की समस्या रहती है। कई एटीएम के तो शटर भी गिरे रहते हैं। ऐसे में लोगों को एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता है। अब हड़ताल के दौरान तीन दिनों तक एटीएम से ही लोगों को कैश निकालना पड़ेगा। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली हड़ताल में 50 करोड़ का कारोबार हुआ था प्रभावित
- बीते आठ जनवरी को बैंकों में निजीकरण सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल रही थी। इस दौरान बैंकों में कोई कामकाज नहीं हुआ था। इस हड़ताल के दौरान जिले में करीब 50 करोड़ रुपयों का कारोबार प्रभावित हुआ था। वहीं लोगों को एटीएम में कैश नहीं मिलने की भी समस्या आई थी।

डाकघर से निकाल सकते हैं कैश
- बैंकों की हड़ताल के दौरान डाकघरों से लोग कैश निकाल सकते हैं। अगर लोगों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक है तो वह डाकघर में जाकर अपने खाते से आधार कार्ड के माध्यम से रुपये निकाल सकेंगे। हालांकि लोग अधिकतम पांच हजार रुपये ही निकाल पाएंगे। यह जानकारी पोस्ट मास्टर अरुण मोहन ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed