फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नेपाल तक पहुंचा कोरोना वायरस, हापुड़ फिसरकारी अस्पतालों में बनाए आइ ोलेशन वार्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोरोना वायरस- सरकारी अस्पतालों में बनाए आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन

हापुड़। चीन में कहर बरपा रहा कोरोना वायरस को लेकर देश भर में भी अलर्ट जारी हो चुका है। जिले में भी इस वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में भी आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। इन वार्डों में संक्रामक बीमारी से पीड़ित रोगियों को ही रखा जाएगा। इसके अलावा सीएमओ ने चिकित्सकों को अलर्ट कर, लोगों से भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर न जाने की अपील की है। बहरहाल, जिले में इस तरह का कोई मरीज अभी तक नहीं मिल सका है।
स्वाइन फ्लू से जिले के लोगों को निजात नहीं मिली है, ऐसे में चीन से निकले कोरोना वायरस ने लोगों की सेहत को तोड़ना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि भारत के नजदीकी नेपाल में भी इस वायरस ने दस्तक दे दी है। नेपाल से आए दिन लोग हापुड़ में भी आते हैं। ऐसे में यह वायरस यहां तांडव न मचाए, इससे निजात पाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिलेभर के तमाम सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। इन वार्डों में संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों को ही रखा जाएगा। वार्ड में प्रत्येक बैड को मच्छर दानी से भी कवर किया गया है, ताकि किसी अन्य मरीज में संक्रामक न फैल सके। इसके अलावा नेपाल से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के लक्षण
* सांस लेने में तकलीफ होना।
* सिर में तेज दर्द, गले में खराश।
* खांसी या फिर बहती हुई नाक और शरीर टूटना।
यह बरतें सावधानी
* संभावित मरीज के संपर्क में न आएं।
* इन दिनों भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
* छींकते या खांसते समय मुंह पर रुमाल रखें।
* जुकाम, खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट कर दिया है। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। अस्पतालों में किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी। फिलहाल, जिले में इस तरह का कोई वायरस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed