{"_id":"5e2c80c08ebc3e4b07659d59","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd192924695","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कनेक्शन दिए ही जारी किया 12 हजार का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कनेक्शन दिए ही जारी किया 12 हजार का बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना कनेक्शन ही जारी किया 12 हजार का बिल
हापुड़। गांव श्यामनगर निवासी एक महिला को कनेक्शन दिए बगैर ही 12 हजार रुपये का विद्युत बिल भेज दिया। इस त्रुटि को सुधरवाने के लिए महिला को धक्के खाने पड़ रहे हैं। भाकियू भानु के नगर अध्यक्ष ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर, जल्द राहत नहीं मिलने पर तीन फरवरी को कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है।
भाकियू भानु के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी ने विद्युत वितरण खंड हापुड़ के उपखंड अधिकारी द्वितीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि गांव श्यामनगर में कैंप विद्युत विभाग द्वारा दो वर्ष पूर्व लगाया गया था। जिसमें सौभाग्य योजना के अंतर्गत हरप्यारी निवासी श्यामनगर ने आवेदन किया था।
विभाग द्वारा उपभोक्ता का कनेक्शन पर मीटर व केबिल नहीं लगाया गया और कनेक्शन भी नहीं जोड़ा गया और विद्युत सप्लाई भी नहीं की गई। उपभोक्ता के संपर्क करने पर उसे चक्कर लगवाए जाते रहे । वहीं उसे बिना कनेक्शन दिए ही 12 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया है। जबकि तीन माह या पांच हजार रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई विभाग द्वारा की जाती है। यह सौभाग्य योजना के साथ घिनौना मजाक है। संगठन ने निर्णय लिया है कि इसके विरोध में तीन फरवरी को ऊर्जा निगम के अधिकारियों का घेराव कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।