फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मुसीबत में फंसी महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाएंगी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुसीबत में फंसी महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाएंगी पुलिस
विज्ञापन

हापुड़। महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर जनपद में डायल 112 पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गयी है। प्रत्येक सर्किल में तैनात ऐसी एक पीआरवी रात्रि में मुसीबत में फंसी महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचने का कार्य करेगी। इसके लिए जनपद में महिला पुलिसकर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण पूरा हो गया। शुक्रवार को एसपी ने पीआरवी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि पिछले दिनों शासन ने डायल 112 पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती अनिवार्य रूप से किए जाने के आदेश दिए थे। आदेशों के अनुपालन में जनपद से महिला पुलिसकर्मियों को चयनित कर प्रशिक्षण शुरू कराया गया था।
विज्ञापन

पहले चरण में 18 महिला पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इसके बाद सभी थाना क्षेत्रों में डायल 112 पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गयी। रात के समय भी यह महिला पुलिसकर्मी डायल 112 पर तैनात रहेंगी। यह रात 10 से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी करेंगी। एसपी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह कवायद की गई है। रात के समय मुसीबत में फंसी महिलाओं को यह टीम सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी। उनके साथ सीडीओ उदय सिंह, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने पुलिस आफिस से पीआरवी को हरी झंडी देकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed