{"_id":"5e08e92d8ebc3e87b57f45fc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1911610181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक
हापुड़। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है। स्टेशन पर रविवार को आधा दर्जन ट्रेन निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची। रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सर्दी का सितम बढ़ने के साथ-साथ सुबह शाम को कोहरा भी पड़ रहा है। कोहरे ने ट्रेनों को समय के ट्रैक से बेपटरी करना शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना ने बताया कि रविवार को संगम एक्सप्रेस आठ घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस आधा घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे, फै जाबाद एक्सप्रेस सवा घंटे, लखनऊ एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में रेलयात्रियों को घंटे कंपकंपाती सर्दी में ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। उनको परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अभी आगे भी कोहरा पड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी रहेगी। इसका प्रभाव ट्रेनों की रफ्तार भी पड़ेगा। हालांकि ट्रेन के आने जाने की सूचना लोगों को दी जा रही है।