{"_id":"5e08e8728ebc3e87ad58abc2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1911520148","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज का किराया होगा महंगा, यात्रियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज का किराया होगा महंगा, यात्रियों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज का किराया होगा महंगा, यात्रियों में रोष
हापुड़। रोडवेज की बसों में जल्द ही किराया महंगा हो सकता है। परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में 10 पैसे प्रति किलोमीटर किराए में बढ़ोत्तरी पर सहमति बनी है। इसका यात्रियों में जबरदस्त विरोध है। टोल टैक्स के नाम पर पहले ही हापुड़ डिपो की बसों में किराया बढ़ाया जा चुका है। हालांकि एसटीए की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।
जिले के हजारों यात्री प्रतिदिन रोडवेज की बसों में सफर करते हैं। सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जाते हैं। इनमें अधिकांश नौकरी पेशे वाले लोग होते हैं। छिजारसी टोल के चालू होने पर हापुड़ डिपो की बसों में पहले ही किराया बढ़ाया जा चुका है। अब परिवहन बोर्ड की बैठक में किराए में 10 पैसे प्रति किलोमीटर इजाफे की सहमति बनी है। जिसका यात्रियों में कड़ा विरोध है। दैनिक यात्री किराए में कोई बढ़ोत्तरी न करने की मांग उठा रहे हैं। हालांकि स्टेट ट्रांसपोर्ट अथार्टी (एसटीए) की बैठक में किराए पर बढ़ोत्तरी को लेकर अंतिम निर्णय होना है।
बोले यात्री
दैनिक यात्री सुशील कुमार गर्ग का कहना है कि बसों में पहले ही किराया काफी महंगा है। ऐसे में यदि किराया और अधिक बढ़ाया गया तो यात्रियों को काफी परेशानी होगी। पुरानी दर पर ही बसों में सफर कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विश्वजीत केहर का कहना है कि परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में यह निर्णय यात्रियों के अहित में हुआ है। बोर्ड को अपना निर्णय बदलना चाहिए, किराए में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होनी चाहिए।